Punjab Politics: पंजाब में अकाली-भाजपा का गठबंधन फाइनल, इस फार्मूले पर लड़ेंगे चुनाव

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 479 शब्द|📅 24 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Politics: पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल मची हुई है। खासकर अकाली भाजपा के गठबंधन और आम आदमी पार्टी की सियासी रणनीति पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद चुनावी सीन कुछ बदले-बदले से नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

वहीं, सूत्र बता रहे हैं कि अकाली-भाजपा में गठबंधन फाइनल स्टेज पर है। अकाली-भाजपा 8-5 के फामूर्ले पर चुनाव लड़ेगी। यह साफ नहीं है कि भाजपा ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी या अकाली दल। लेकिन दोनों पार्टियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अकाली दल के मुखिया सुखबीर बादल और भाजपा के चाणक्य अमित शाह के बीच कुछ डील फाइनल हुई है।

अकाली-भाजपा का 8-5 पर गठबंधन

भाजपा ने अपनी सीटों के हिसाब से प्रत्याशी भी तय कर लिए हैं। बस अकाली-भाजपा के गठबंधन की घोषणा के बाद इन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जाना है। सूत्र बता रहे हैं कि पंजाब में 8 सीटों पर अकाली दल चुनाव लड़ सकता है, जबकि भाजपा 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

फिलहाल इसे लेकर भाजपा संसदीय बोर्ड ने सबकुछ फाइनल किया है, बस पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हां कहने का इंतजार है। सियासी गलियारे में तो चर्चा है कि अकाली दल गठबंधन के लिए लगातार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में है, भाजपा ही इंतजार करवा रही है।

चन्नी, रिंकू और हंस एक साथ आए नजर

पिछले दिनों एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इस वीडियो में तीन दिग्गज नेता एक साथ नजर आ रहे हैं। इसमें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेसी ने चरणजीत सिंह चन्नी, दिल्ली के सांसद व भाजपा नेता हंसराज हंस और AAP के सांसद सुशील रिंकू एक साथ नजर आ रहे हैँ।

आपको बता दें कि AAP ने सुशील रिंकू को जालंधर में टिकट दे दिया है। जबकि कांग्रेस की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को टिकट देने की चर्चा गरम है। इसके अलावा हंसराज हंस भाजपा से जालंधर के लिए टिकट मांग रहे हैं। इससे पहले सांसद सुशील रिंकू ने कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ने की AAP हाईकमान से वकालत कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का आसर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

AAP के राष्ट्रीय नेता अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद सियासी पंडित कह रहे हैं कि AAP वर्करों और नेताओं को मनोबल कमजोर हुआ है। इसके साथ ही दूसरे पार्टी के जो नेता AAP आना चाहते थे, उन्होंने भी पांव पीछे खीच लिया है, जिससे AAP को नुकसान हो सकता है। हालांकि सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि किसी को डरने की जरूरत नहीं, AAP के वर्कर पहले से ज्यादा ताकत के साथ भाजपा से लड़ेंगे।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *