BJP List: कांग्रेस के 6 बागी विधायकों को BJP ने दिया टिकट, हिमाचल में होगा सियासी संकट

Daily Samvad
3 Min Read
BJP

डेली संवाद, नई दिल्ली/शिमला। BJP List: भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों को ऐलान कर दिया है। कांग्रेस से आए सभी 6 बागियों को टिकट दिया गया है। सभी 6 सीटों पर एक जून को लोकसभा चुनाव के साथ ही वोटिंग होगी।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

BJP ने धर्मशाला विधानसभा से 4 बार के विधायक सुधीर शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। सुजानपुर से 3 बार से विधायक रहे राजेंद्र राणा, लाहौल स्पीति से 2 बार के विधायक रहे रवि ठाकुर, बड़सर से 3 बार के विधायक रहे इंद्रदत्त लखनपाल, कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्‌टों और गगरेट से चैतन्य शर्मा को टिकट दिया गया है।

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट किया था

इन विधायकों ने हिमाचल में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट किया था। जिससे कांग्रेस कैंडिडेट हार गए थे। कांग्रेस के बागी पूर्व विधायक 3 दिन पहले 23 मार्च को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए थे। केंद्रीय नेतृत्व ने लाहौल स्पीति से दिग्गज नेता एवं 2 बार के मंत्री रामलाल मारकंडा और कुटलैहड़ से पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर का टिकट काट दिया है।

भाजपा खरीद-फरोख्त में लगी है

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “इससे साबित होता है कि भाजपा खरीद-फरोख्त में लगी है। राज्य की जनता उन्हें सबक सिखाएगी।” इसके अलावा गुजरात, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए 8 प्रत्याशियों के नामों का भी ऐलान कर दिया।

भाजपा द्वारा जारी लिस्ट

विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे चुके

हिमाचल में 3 निर्दलीय विधायक भी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें हमीरपुर के आशीष शर्मा, नालागढ़ के केएल ठाकुर और देहरा के विधायक होशियार सिंह शामिल हैं। इलेक्शन कमीशन ने इनकी सीटों पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया है। इसलिए भाजपा ने फिलहाल इन तीनों के टिकट अनाउंस नहीं किए।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

दरअसल, इन तीनों निर्दलीय विधायकों ने विधानसभा सदस्यता से 22 मार्च को इस्तीफा दिया था। इलेक्शन कमीशन उससे पहले ही लोकसभा और हिमाचल की 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर चुका था। ऐसे में इन तीनों सीटों पर तारीखों का ऐलान किया जाना है।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *