Punjab News: जालंधर के साथ लगते जिले में तस्कर और पुलिस टीम में मुठभेड़, ASI और सिपाही घायल, तस्कर की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Encounter
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, दसूहा। Punjab News: जालंधर के पड़ोसी जिले दसूहा में आज ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाके में सनसनी फैल गई। दसूहा के गांव मेवा मिआनी में आज सुबह पुलिस टीम तस्कर के घर छापा करने पहुंची। इस दौरान तस्कर ने पुलिस टीम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे ASI और सिपाही को घायल हो गया। जवाबी हमले में तस्कर को पुलिस ने मार गिराया।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

दसूहा के DSP जगदीश राज अत्री और SHO हरप्रेम सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम तस्कर सुच्चा सिंह पुत्र अवतार सिंह के घर पर छापा मारा। इस दौरान तस्कर सुच्चा सिंह ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। दरवाजे के पास खड़े ASI सतनाम सिंह ने उसके सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान सिपाही गुरिंदर सिंह भी घायल हो गया। इस मौके पर पुलिस ने भी अपनी सुरक्षा के लिए फायरिंग की, जिसमें सुच्चा सिंह तस्कर की मौत हो गई।

घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाया

इस घटना में ASI गंभीर रूप से घायल हो गया। सतनाम सिंह और कांस्टेबल गुरविंदर सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल दसूहा में भर्ती कराया गया है। मृतक तस्कर सुच्चा सिंह का शव सिविल अस्पताल दसूहा के शवगृह में रखा गया है। इस मौके पर SMO डॉ. जसविंदर सिंह ने कहा कि दोनों पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है जबकि मृतक सुच्चा सिंह का शव सिविल अस्पताल दसूहा के शवगृह में पड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और घटना को लेकर स्थिति का जायजा लिया। इस घटना के संबंध में पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है और अधिक जानकारी का इंतजार है।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *