DIPS News: डिप्स स्कूल गिल्ज़िया में आयोजित की गई ग्रेजुएशन सेरेमनी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 367 शब्द|📅 27 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स स्कूल गिल्ज़िया में प्री क्लास के बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित की गई। प्राथमिक कक्षा के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में डिप्स चेन की चेयरपर्सन जसविंदर कौर और डिप्स चेन की डायरेक्टर उषा परमार ने हिस्सा लिया।

प्री-प्राइमरी विंग के बच्चों ने विभिन्न गीत गाए और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। मंच का संचालन प्रेप और पहली कक्षा के बच्चों ने किया और उनके उत्साह और आत्मविश्वास ने अभिभावकों को आश्चर्यचकित कर दिया। प्रेप के बच्चों ने एक नाटक भी प्रस्तुत किया जिसमें दयालु और सबके साथ अच्छा व्यवहार करने की सीख दी गई।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

अपने भाषणों में बच्चों ने माता-पिता, प्रिंसिपल और शिक्षकों को हमेशा उनका समर्थन करने और सीखने को मजेदार और दिलचस्प बनाने के लिए धन्यवाद दिया। शिक्षक ने बच्चों की अब तक की स्कूली सफ़र के बारे में पीपीटी के माध्य्म से अभिभावकों को बताया। इसके बाद सभी बच्चों को ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट और प्यारे-प्यारे कार्ड देकर सम्मानित किया गया।

DIPS News: डिप्स स्कूल गिल्ज़िया में आयोजित की गई ग्रेजुएशन सेरेमनी

अभिभावकों के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया जिसका उन्होंने खूब लुत्फ उठाया और इन पलों को यादगार बनाया। डिप्स चेन की चेयरपर्सन जसविंदर कौर ने कहा कि डिप्स हमेशा बच्चों के प्रगतिशील दृष्टिकोण को
समझकर उनका मार्गदर्शन करता रहा है और इस साल बच्चों के अच्छे प्रदर्शन के लिए अभिभावकों को बधाई दी।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

डिप्स चेन की डायरेक्टर उषा परमार ने सभी विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि जब भी आप जीवन में कुछ अच्छा करते हैं तो इससे न सिर्फ आपकी जीत होती है बल्कि इसके साथ साथ अधियापक, अभिभावक और स्कूल की भी तरक्की होती है।

स्कूल प्रिंसिपल गुरप्रीत कौर ने कहा कि जब बच्चों को उनकी मेहनत के लिए प्रोत्साहित किया जाता है तो उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वह जीवन में आगे बढ़ने के लिए उत्साहित होते है। इसी के साथ उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नए शैक्षिक सत्र में कुशल प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *