Jalandhar News: भाजपा में शामिल हुए सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के खिलाफ AAP का बड़ा एक्शन, CM मान ने जारी किया बयान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 264 शब्द|📅 27 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आम आदमी पार्टी छोड़ BJP का दामन थामने वाले सांसद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल के खिलाफ AAP ने बड़ा एक्शन लिया है। AAP के नेताओं और वर्करों ने रिंकू और शीतल अंगुराल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

आम आदमी पार्टी के नेताओं और वर्करों ने सांसद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान रिंकू और शीतल के घर के बार भी नारेबाजी हुई। आप नेताओं ने कहा कि भाजपा ने गलत तरीके से अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा है।

देखें VIDEO

CM भगवंत ने दिया बड़ा बयान

उधर, पंजाब के मुख्यममंत्री भगंवत मान ने शायराना अंदाज में तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक टवीट जारी करते हुए कहा है कि ”वैसे तो दरिया बड़े घर जाता है, पर बीच समुंदर जाकर वह मर जाता है। गर्दन सीधी रखने का नतीजा भुगत रहे हैं। बेशर्मों का तो सिर झुका कर भी चल जाता है… पंजाब की गर्दन मान के साथ हमेशा ऊंची रखेंगे।”

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जालंधर सीट से आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू व जालंधर वैस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *