Canada News: दो महीने में कनाडा भेजने का झांसा देकर ठगे 6.30 लाख रुपये, ट्रैवल एजैंट गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 210 शब्द|📅 28 Mar 2024

डेली संवाद, कुरुक्षेत्र। Canada News: कनाडा भेजने (Job in Canada) के नाम पर 6.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जसबीर निवासी भगवान नगर कॉलोनी ने शिकायतकर्ता को दो महीने में कनाडा भेजने का झांसा दिया था।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

थाना शहर थानेसर में 20 नवंबर को दर्ज शिकायत में योगेश सिंह निवासी रापड़िया जिला कैथल ने बताया था कि जसबीर सिंह के साथी हरप्रीत सिंह से उसने कनाडा जाने के लिए फाइल तैयार करवाई थी।

6 लाख 30 हजार रुपये उसके अकाउंट में जमा कराए

इस एवज नौ फरवरी आरटीजीएस के जरिये 6 लाख 30 हजार रुपये उसके अकाउंट में जमा कराए थे। उसके बाद उन्होंने उसे दो महीने के अंदर विदेश भेजने की बात कही थी। कई महीने बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने उसे विदेश नहीं भेजा था।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

बातचीत करने पर आरोपी टालमटोल करते रहे। शिकायत पर मामला दर्ज जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी जसबीर को मामले में शामिल तफ्तीश कर गिरफ्तार कर लिया।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *