Canada News: कनाडा भेजने के नाम पर ठगी, ट्रेवल एजेंट ने 10 लाख रुपए लेकर नहीं लगवाया VISA

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 246 शब्द|📅 28 Mar 2024

डेली संवाद, खन्ना। Canada News: पंजाब के खन्ना की मलौद थाना पुलिस ने 3 लाख की ठगी मारने वाले ट्रेवल एजेंट (Travel Agent) जसवीर सिंह निवासी वजीदके खुर्द (बरनाला) को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 14 दिनों के लिए लुधियाना जेल में न्यायिक हिरासत में भेजा। ठगी मारने वाले पीड़ित ने अपना पैसा वापस मांगा है।

10 लाख में तय हुई बात

मलौद थाने में इंद्रजीत कौर निवासी सहारनमाजरा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 406, 420, इमीग्रेशन एक्ट की धारा 24 के तहत केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी बात ट्रेवल एजेंट जसवीर सिंह के साथ हुई। जसवीर ने उसे कनाडा भेजने के बदले 10 लाख रुपए मांगे।

खाते में ट्रांसफर किए 1 लाख

1 लाख रुपए पहले जसवीर के खाते में ट्रांसफर किए गए। बाद में पासपोर्ट समेत 2 लाख रुपए दिए गए। 7 लाख रुपए वीजा आने के बाद देने की बात हुई थी। लेकिन, आरोपी ने न तो उसका वीजा लगवाया न ही उसके पैसे वापस किए।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

इसके चलते इंद्रजीत कौर ने 6 जुलाई 2023 को पुलिस को शिकायत दी। SHO मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *