डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: बीते दिन यानि कल पंजाब की सियासत में भूचाल देखने को मिला था। जालंधर के आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू और जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल ने भाजपा ज्वाइन कर ली है।
यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील
जिसके बाद सियासत गरमा गई और उसके बाद जालंधर में आप वर्करों द्वारा काफी हंगामा देखने को मिला था। जालंधर में आप वर्करों द्वारा प्रदर्शन किया गया। इसी को लेकर अब आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने शीतल अंगुराल पर तीखा हमला बोला है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
उन्होंने कहा कि शीतल अंगुराल पहले दिन से संदिग्ध थे, क्योंकि उस पर Gambling, कब्जे सहित कई संगीन आरोप है। उन्होंने कहा कि जालंधर चुनावों द्वारा लीडरशीप ने कई बार उसे समझाने की कोशिश लेकिन वह नहीं सुधरे। उन्होंने कहा कि पिछले 6-7 महीनों से पार्टी ने शीतल को मुंह लगाना ही बंद कर दिया था।