Loot News: बड़ी वारदात, हथियारों के बल पर पेट्रोल पंप कर्मी से 4 लाख की लूट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 315 शब्द|📅 28 Mar 2024

डेली संवाद, समस्तीपुर। Loot News: इस समय की बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर से सामने आ रही है। खबर है कि समस्तीपुर में लुटेरों द्वारा लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक समस्तीपुर में बदमाशों ने हथियार के बल पर पेट्रोल पंप कर्मी से 4 लाख रुपए लूट लिए है। बताया जा रहा है कि कर्मी बैंक में पैसे जमा करने जा रहा था तभी बाइक सवार बदमाश आए और लूट कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

मिली जानकारी के मुताबिक घटना जिले के रोसरा थाना क्षेत्र के बलुआहा बाबा स्थान की बताई जा रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

लूटेरों की संख्या तीन बताई गई है। जो एक ही काले रंग की प्लसर बाइक पर सवार होकर रोसड़ा की ओर आएथे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश खानपुर की ओर फरार हो गए। पेट्रोल पंप कर्मी अमरकांत राय शिवाजीनगर ने बताया कि वह करीब 4 लाख रुपए लेकर अकेले ही बाइक से सीबीआई के एरौत शाखा में जमा करने के लिए जा रहा था।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

इसी दौरान बलुआहा के पास रोसड़ा की ओर एक काले रंग की प्लस बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर कर रोक लिया। और हथियार के बाल पर बाइक की डिक्की में रखा रुपए से भरा बैग छीन लिया। लूट के दौरान एक बदमाश बाइक स्टाट रखे हुए था जबकि दो बदमाश हाथ में पिस्टल लिए हुए थे। लूट की घटना के बाद तीनों खानपुर की ओर फरार हो गए।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *