डेली संवाद, मोगा। Punjab News: पंजाब के मोगा से खबर सामने आ रही है। खबर है कि मोगा के एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील बनाते समय बड़ा हादसा हो गया है। मिली जानकारी के मिड-डे मील बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई है।
यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील
मिली जानकारी के मुताबिक मोगा के चुगावा गांव के सरकारी स्कूल में दो महिलाएं मिड-डे मील बना रही थी तो उस समय अचनाक गैस सिलेंडर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि जिस समय ये हादसा हुआ उस समय करीब 60 बच्चे अपने पेरेंट्स के साथ रिजल्ट लेने आए थे।
जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में किसी प्रकार का कोई भी जानी नुकसान होने से बचाव हो गया है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
वहीं जानकारी मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि खाना बनाते समय बताया जा रहा है कि भट्ठी की तरफ से अचानक गैस पाइप खुल गया था जिससे आग लग गई।
जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार






