Punjab News: MTP की ‘मेहरबानी’, अफसरों की नौकरी खाने वाली अवैध कामर्शियल इमारत की खोल दी सील, चीफ सैक्रेटरी से शिकायत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 414 शब्द|📅 28 Mar 2024

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: अमृतसर नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच में करप्शन की शिकायत चीफ सैक्रेटरी अनुराग वर्मा और स्थानीय निकाय विभाग के सैक्रेटरी अजोय़ शर्मा से की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि एमटीपी नरिंदर शर्मा ने एक ऐसी इमारत की सील खोल दी, जिसे लेकर सरकार ने कई अफसरों को सस्पैंड किया था।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

शिकायतकर्ता करणप्रीत सिंह ने बताया कि अमृतसर में कनैडियन एवेन्यू में स्थित कामर्शियल इमारत के खिलाफ जांच की गई। उक्त कामर्शियल इमारत में भारी अनियमितताएं पायी गई और इमारत को सील कर दिया गया। इसके साथ ही जुलाई 2017 में एमटीपी इकबाल सिंह रंधावा को नौकरी से डिसमिस कर दिया।

Punjab News: MTP की 'मेहरबानी', अफसरों की नौकरी खाने वाली अवैध कामर्शियल इमारत की खोल दी सील, चीफ सैक्रेटरी से शिकायत

एमटीपी की नौकरी चली गई

इसके अलावा तत्कालीन सरकार ने एटीपी और इंस्पैक्टर पर भी कार्ऱवाई की थी। बावजूद इसके इस इमारत की सील को 6 साल बाद खोल दी गई। इस इमारत की सील को एमटीपी नरिंदर शर्मा ने अक्तूबर 2023 में खोल दिया। इमारत मालिक से एमटीपी नरिंदर शर्मा ने एफिडेविट लिया था कि 90 दिनों में इमारत मालिक अपने अवैध निर्माण को तोड़ लेगा।

सील खुलने के 90 दिन बाद कोई एक्शन नहीं

इमारत मालिक द्वारा दिए एफीडेविट की मियाद 9 जनवरी 2024 को पूरा हो गया, लेकिन उक्त इमारत के मालिक ने अवैध निर्माण को तोड़ा नहीं। इस इमारत में अवैध रूप से दो बेसमेंट समेत कई मंजिला बनाई थी। जिसे लेकर इस पर कार्रवाई हुई थी। एमटीपी नरिंदर शर्मा ने 90 दिन बीतने के बाद इस अवैध इमारत पर कोई कार्ऱवाई नहीं की।

एमटीपी नरिंदर शर्मा के खिलाफ शिकायत

शिकायतकर्ता करणप्रीत सिंह ने चीफ सैक्रेटरी को शिकायत देते हुए मांग की है कि अवैध तरीके से बनी कामर्शियल इमारत की सील को एमटीपी नरिंदर शर्मा ने 6 साल बाद गलत तरीके से खोल दी। अब जब 90 दिन की मोहलत खत्म हुए दो महीने हो गए हैं, लेकिन उक्त इमारत पर कोई एक्शन नहीं लिया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

शिकायतकर्ता ने मांग की है कि एमटीपी नरिंदर शर्मा समेत संबंधित इलाके के एटीपी और इंस्पैक्टर के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। क्योंकि इन सभी के मिलीभगत से 6 साल से सील रही अवैध इमारत की सील खोल दी गई। इससे सरकार को जहां राजस्व का नुकसान हुआ है, वहीं आसपास के लोगों को इस अवैध इमारत से खतरा पैदा हो गया है।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *