डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: फिलहाल पंजाब और हरियाणा में मौसम सुहावना है. आपको बता दें कि यह मौसम फसलों के लिए भी काफी उपयुक्त है। इस बीच मौसम विभाग ने 2 अप्रैल को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है।
यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील
जैसे-जैसे विक्षोभ नजदीक आएगा, दिन और रात के तापमान में वृद्धि होगी और इसके गुजरने के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मध्य पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। हालांकि, इसका असर पंजाब से सटे हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल जिलों में ज्यादा देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। इस विक्षोभ का असर 31 मार्च तक रहेगा। हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।