Punjab News: सीएम मान का बड़ा ऐलान, पंजाब में बंद होंगे 2 और टोल प्लाजा

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के लोगों को सीएम मान ने बड़ी राहत दी है। सीएम मान भगवंत मान ने राज्य के 2 और टोल प्लाजा (Toll Plaza) बंद करने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

इस बात की जानकारी खुद सीएम मान ने ट्विटर पर दी है। उन्होंने कहा कि “लुधियाना से बरानला वाया सुधार.. राएकोट.. महिल कला के 2 टोल प्लाजा है, 1 गांव रकबा नजदीक मुल्लापुर, दूसरा गांव महिल कला, जो एक ही कंपनी के है।”

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि “कंपनी ने कोविड और किसान आंदोलन का विवरण देकर 448 दिनों के लिए टोल को बढ़ाने की मांग की थी, जिसे पंजाब सरकार द्वारा नहीं माना गया। उन्होंने लिखा कि ये टोनों टोल प्लाजा 2 अप्रैल रात 12 बजे बंद हो जाएंगे.. इंकलाब जिंदाबाद।”

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *