डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब और हरियाणा में रात से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हुई है, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है।
मौसम विभाग ने चंडीगढ़ समेत पंजाब हरियाणा में आज और कल के लिए अलर्ट जारी किया है। इन दो दिनों के दौरान पंजाब में 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील
इसके साथ ही उत्तरी भागों में ओलावृष्टि और बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के कारण दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट हो सकती है। लेकिन उसके बाद सोमवार से अधिकतम तापमान फिर से बढ़ेगा। बारिश के कारण दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है।
यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील
मौसम विभाग के मुताबिक 27 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र से टकराया है। इसके चलते हिमालय के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। जबकि दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। इस गड़बड़ी से गुजरने के बाद 2 और गड़बड़ियां आ रही हैं।