Jab We Met 2: जब वी मेट 2 की तैयारी चल रही है? इम्तियाज अली ने अफवाहों पर लगाया विराम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 380 शब्द|📅 31 Mar 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Jab We Met 2: इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) सिनेमा के बेहतरीन निर्देशकों में गिने जाते हैं। भले ही उनकी पहली सस्पेंस थ्रिलर सोचा ना था बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर फ्लॉप हो गई थी, लेकिन जब वी मेट (Jab We Met) के जरिए उन्होंने इंडस्ट्री पर अपनी पकड़ मजबूत की।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

साल 2007 में रिलीज हुई करीना कपूर (Kareena Kapoor) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) स्टारर फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी। आदित्य (शाहिद) और गीत (करीना) की जोड़ी ने पर्दे पर आग लगा दी थी।

फिल्म की कहानी, डायलॉग्स और गाने… दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया। अब फैंस को इंतजार फिल्म के सीक्वल का है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर इम्तियाज अली कब जब वी मेट 2 लेकर आ रहे हैं। अब निर्देशक ने इस पर चुप्पी तोड़ दी है।

बन रही है जब वी मेट 2?

इम्तियाज अली ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया है कि वह जब वी मेट 2 बना रहे हैं या नहीं। उनका जवाब शायद लोगों को अच्छा न लगे।

जब इम्तियाज से पूछा गया कि उनका जब वी मेट 2 और लव आज कल 3 पर क्या प्लान है। इस पर निर्देशक ने साफ कहा कि वह अभी सीक्वल लाने के मूड में नहीं हैं।

बकौल इम्तियाज, फिलहाल, नहीं। अभी न लव आज कल 3 और ना जब वी मेट 2। मुझे नहीं पता कि मैं कोई सीक्वल बनाऊंगा भी या नहीं। देखते हैं। मैं यह नहीं कहता हूं कि कभी नहीं। मगर अभी कोई प्लान नहीं है। मेरे पास अभी 3 प्रोजेक्ट्स हैं, जिसे बनाने के लिए मैं बहुत बेताब हूं। मैं फिर से फिल्मिंग शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

कब रिलीज हो रही चमकीला?

इम्तियाज अली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म चमकीला (Chamkila) को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 12 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

म्यूजिशियन और सिंगर अमर सिंह चमकीला पर आधारित फिल्म में दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अहम भूमिका निभा रहे हैं।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *