Jalandhar News: जालंधर के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर भाटिया, पूर्व पार्षद राधिका पाठक समेत 12 लोगों ने ज्वाइन किया BJP, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर/नई दिल्ली। Jalandhar News: Lok Sabha Election- जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर के एक दर्जन पूर्व पार्षदों ने भाजपा ज्वाइन कर लिया। उनके साथ भाजपा के जिला प्रधान सुशील शर्मा, पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ विशेष तौर पर मौजूद थे।

जिला प्रधान सुशील शर्मा की अगुवाई में जॉइनिंग

जानकारी के मुताबिक पूर्व पार्षद राधिका पाठक, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत भटिया, पूर्व पार्षद मंजीत टीटू समेत सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल का पुरा ग्रुप भाजपा में आ गया।

आपको बता दें कि सांसद सुशील रिंकू व विधायक शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने के बाद जालंधर में यह तय हो गया था कि इनके ग्रुप के पूर्व पार्षद भाजपा ज्वाइन करेंगे।

इसे लेकर जालंधर के 12 पूर्व पार्षदों की शहर के बाहर मीटिंग रखी गई थी, जिसके बाद उक्त सभी पार्षद दिल्ली रवाना हो गए थे। आज ये सभी भाजपा में शामिल हो गए।

रिंकू और शीतल के लोगों ने ज्वाइन किया BJP

आपको बता दे कि सुशील रिंकू व शीतल अंगुराल के भाजपा ज्वाइन करने के बाद यह संभावना जताई जा रही थी कि उनसे जुड़े कुछ और लोग भी भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। ये सभी 12 पार्षदों के दिल्ली में भाजपा ज्वाइन कर लिया।













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *