Jalandhar News: दो दिन पहले परिवार के साथ रहने, घर में से मिला महिला का शव; मौत की वहज अभी साफ नहीं है

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 304 शब्द|📅 31 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के शीतल नगर इलाके में एक घर के अंदर से गली-सड़ी हालत में महिला की लाश बरामद हुई है। शनिवार देर रात स्थानीय लोगों को जब घर में से बदबू आई तो थाना एक की पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

रात करीब 9.45 बजे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर देखा तो महिला का शव बुरी तरह से सड़ चुका था और शव पर कीड़े रेंग रहे थे।

Dead body found in jalandhar
Dead body found in jalandhar

फिलहाल महिला की पहचान नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि महिला किराए पर रहती थी। महिला अपने पति और बच्चे के साथ रेंट पर रहने के लिए आई थी लेकिन अभी तक बच्चे और पति का कुछ पता नहीं लगा है।

DAV कॉलेज के नज़दीक शीतल नगर में मिला महिला का शव

दरअसल जालंधर के थाना 1 के अधीन पड़ते DAV कॉलेज के नज़दीक शीतल नगर में महिला का अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि मोहल्ला निवासियों को बदबू आ रही थी जिस के बाद देखा गया तो वहाँ पर महिला का शव पड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

मौके पर पुलिस को सूचना दे दी गई थी जहाँ मौके पर पुलिस पहुँच मकान मालिक व आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। महिला प्रवासी है उम्र लगभग 32 के करीब है। दो दिन पहले ही यहाँ आई थी। लेकिन डेड बॉडी देख लग रहा है कि शव लगभग 5 दिन पुरानी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *