Shambhu Border: शंभू बॉर्डर पर 48वे दिन पर अमृतसर के निवासी एक किसान की मौत हो गई, वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 384 शब्द|📅 31 Mar 2024

डेली संवाद, अमृतसर। Shambhu Border: किसानों के चल रहे आंदोलन में आज सुबह एक और किसान की मौत हो गई है। किसान दया सिंह अमृतसर के गांव का निवासी था और काफी दिनों से आंदोलन में मौजूद था। शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के 48वे दिन आज तरसिक्का, बाबा बकाला अमृतसर के निवासी दया सिंह पुत्र शिंगारा सिंह की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

मौत की वजह फिलहाल हार्ट अटैक बताई जा रही है। असली वजह पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद सामने आयेगी। दया सिंह की उम्र 71साल की थी और वो काफी दिनों से बॉर्डर पर मौजूद था।

10 बीघा जमीन का था मालिक

दया सिंह सेना से रिटायर थे और 6 दिन पहले किसान मोर्चा में गए थे. वहां करीब 10 बीघे जमीन थी जिस पर वह खेती करते थे. उनके दो बेटे हैं और दोनों शादीशुदा हैं। दया सिंह तरसिक्का के कट्टर अनुयायी थे।

अब तक 10 किसानों की हो चुकी मौत

शंभू बॉर्डर पर इससे पहले 9 किसानों की मौत हो चुकी है और दया सिंह को मिलाकर 10 किसानों की मौत हो चुकी है। इससे पहले 11मार्च को बलदेव सिंह की मौत हुई थी जो कि पहले दिन से खनौरी बॉर्डर पर डटे हुए थे।

आज अंबाला में श्रद्धांजलि समारोह

किसान आन्दोलन के बीच जान गवाने वाले युवा किसान शुभकरण सिंह के लिए आज अंबाला की मोड़ मंडी में महा श्रद्धांजलि समारोह किया जा रहा है। जिसके लिए सभी किसान नेता अपने अपने इलाके के लोगों से पहुंचने की अपील कर रहे हैं। इस बीच मरने वाले किसान दया सिंह के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

पंधेर ने शेयर की एक लाइव वीडियो

इससे पहले किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने सुबह एक वीडियो भी शेयर की है जिसमें उसने दावा किया है कि सरकार झूठ फैला रही है कि बॉर्डर पर किसान नही है जबकि यहां ट्रालियां और ट्रैक्टर लगी है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

सैकड़ों किसान आज भी बैठे हैं। उन्होंने कहा कि मोर्चा लगातार बड़ रहा है कम नहीं हो रहा। किसान सेवा भी कर रहे हैं और मोर्चा भी संभाल रहे हैं।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *