Sunil Grover: 7 साल बाद साथ आए कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर, The Great Indian Kapil Show में निभाएंगे ये किरदार

Daily Samvad
4 Min Read
Kapil Sharma Show
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 476 शब्द|📅 31 Mar 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली।  Sunil Grover: ‘द ग्रेट ग्रैंड इंडियन कपिल शो’ से सुनील ग्रोवर कॉमेडी शो की दुनिया में दमदार वापसी के लिए तैयार हैं। अब से कुछ ही देर में ये शो ओटीटी प्लेटफार्म पर शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

फैंस अपने ‘डॉक्टर गुलाटी’ को एक बार फिर कॉमेडी करते देखने के लिए एक्साइटेड हैं। नए शो में सुनील ग्रोवर एक नए कलेवर में नजर आएंगे।

7 साल बाद साथ आए कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ कई कारणों से लाइमलाइट में है। इसके चर्चा में रहने की सबसे बड़ी वजह सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) की वापसी है। पूरे 7 साल बाद उनकी और कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की रॉकिंग केमेस्ट्री देखने को मिलेगी।

सुनील ग्रोवर की वापसी के साथ ही इस बात का सस्पेंस भी बरकरार है कि नए शो वह नया कैरेक्टर प्ले करेंगे या अपने पुराने और फेमस कैरेक्टर्स में ही रंग जमाएंगे। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में सुनील ग्रोवर के कैरेक्टर पर बात करने से पहले एक नजर डालेंगे उनके अब तक के फेमस कैरेक्टर्स पर।

डॉ. मशहूर गुलाटी (Dr. Mashoor Gulati)

सुनील ग्रोवर के सारे कैरेक्टर्स में से ‘डॉ. मशहूर गुलाटी’ का रोल सबसे ज्यादा फेमस है। ’50-50 हॉस्पिटल’ चलाने वाले डॉ. मशहूर गुलाटी का अपनी बेटी सरला (सुमोना चक्रवर्ती) से ज्यादा खूबसूरत लड़कियों को लाइन मारने पर ध्यान रहता है।

इस आइकॉनिक कैरेक्टर को सुनील ग्रोवर ने इतनी संजीदगी से प्ले किया मानो ये कोई असल किरदार हो। इस कैरेक्टर के बाद सुनील ग्रोवर को रातोंरात स्टारडम मिला था।

रिंकू देवी (Rinku Devi)

‘डॉ. गुलाटी’ मशहूर हैं, तो ‘रिंकू देवी’ भी कम नहीं हैं। अनरोमांटिक पति से परेशान रहने वाली इस ‘महिला’ को भला कौन भूल सकता है। रिंकू देवी अपनी मीठी-मीठी बातों से सबका दिल जीतना बखूबी जानती हैं।

गुत्थी (Guthi)

‘गुत्थी’ सुनील ग्रोवर का वो किरदार है, जिसके बिना उनके बाकी सारे कैरेक्टर्स अधूरे हैं। इस रोल को कर वह काफी फेमस हुए थे और तगड़ी फैन फॉलोइंग हासिल की थी।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में प्ले करेंगे ये रोल

फैंस में इस बात की एक्साइटमेंट बनी है कि इस बार के सीजन में सुनील कौन सा रोल प्ले करेंगे। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सामने आए ट्रेलर में सुनील ‘गुत्थी’ के रोल में नजर आ रहे हैं।

The Great Indian Kapil Show
The Great Indian Kapil Show

इससे ये बात को साफ है कि कॉमेडियन इस रोल को जरूर निभाएंगे। उनके कैरेक्टर को एक और नया नाम दिया गया है। वह है ‘डफली’ (Dafli)।

इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा शो

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ 30 मार्च से नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रहा है। शो रात 8 बजे से शुरू होगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *