St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन ने मनाया ग्रैंड अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Daily Samvad
2 Min Read
sangeeta chopra
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने पंजाब की प्रसिद्ध महिलायों के साथ मिलकर मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस। इस समारोह का आयोजन सेंट सोल्जर ग्रुप के मैनेजमेंट कॉलेज, कपूरथला रोड ब्रांच के ऑडिटोरियम में किया गया ज्योति प्रजलित कर किया गया।

जिसका नेतृत्व ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा एवं समूह स्टाफ मेंबर्स द्वारा किया गया। इस मौके ग्रुप की तरफ से नेशनल, इंटरनेशनल अवार्ड एचीवर्स एवं सोशल वर्कर्स को आमंत्रित किया गया।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

जिसमें एचीवर्स डॉ. गुरमीत कौर पंजाब प्रसिद्ध प्रसूतिशास्री, प्रतिष्ठा जैन, दीपिका सूद (प्रेजिडेंट सक्षम पंजाब), मीना के पवार (वर्ल्ड चैंपियनशिप), हरविंदर कौर (प्रेसिंडेंट पहल एन. जी. ओ), मान्या रल्हन (अन्तराष्ट्रीय बैडमिंटन प्लेयर), पूनम (एनाउंसर आल इंडिया रेडियो), जज सोनाली कॉल (पूर्व छात्र सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स), मदर केयर से मैडम तिलवारी के साथ साथ सभी लेडीज स्टाफ को ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा द्वारा सन्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

सभी मुख्यातिथियों ने छात्रों को जिंदगी में सही जीवन को जीने के तरीके बताए। इसी के साथ साथ कॉलेज विद्यार्थियों ने नारी शक्ति को बढ़ावा देते हुए नाटक, डांस एवं टीचर्स ने मॉडलिंग प्रस्तुत की।

कॉलेज ने ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा को सम्मान चिन्ह दे कर सन्मानित किया। इसी उपलक्ष पर चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और सभी छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा की एक नारी किसी भी समय कही भी कोई भी स्तिथि का सामना बहादुरी से कर सकती है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *