Bus Accident: हाईटेंशन तार की चपेट में आई बारातियों से भरी बस, कईं लोग जले जिंदा

Daily Samvad
2 Min Read
bus-accident
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गाजीपुर। Bus Accident: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि गाजीपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में मिनी बस आ गई है। इस हादसे में कई लोगों जिंदा जल गए है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गाजीपुर के मरदह क्षेत्र के महाहरधाम मंदिर के पास भैरो मंदिर पर शादी के लिए आ रहे वधू पक्ष के लोगों की बस में 11 हजार वॉल्ट हाईटेंशन तार को छू जाने से आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान बस धू-धूकर जल उठी।

बस में आग लगने से वहां हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बस में बैठे यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है करंट के कारण बचाव के लिए बाहर नहीं कूद पाए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

बताया जा रहा है कि बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे जोकि इस आग की चपेट में आ गए है। बताया जा रहा है कि बस में सवार अधिकतर लोगों की जलकर मौत हो गई। इस आग में कितने लोगों की मौत हुई है अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *