New CM of Haryana: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी, शाम को लेंगे शपथ

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। New CM of Haryana: हरियाणा में भाजपा ने नेतृत्व परिवर्तन कर दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक में कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी को नया नेता चुना गया है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा विधायक दल की बैठक में पहुंचे अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ सहित प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब के समक्ष नायब सैनी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। नायब सैनी सायं पांच बजे नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। सीएम मनोहर लाल ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनको बधाई भी दी है।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पिछड़ा वर्ग का कार्ड खेला है। भाजपा ने साढ़े नौ साल पुराने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बदलने के बाद भी राजनीतिक रूप से यह संदेश दे दिया है कि राज्य में भाजपा गैर जाट की राजनीतिक पर ही कायम रहेगी।

पीएम मोदी ने मनोहर लाल को बताया था पुराना साथी

रविवार को गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस वे के शुभारंभ मौके पर आयोजित रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मनोहर लाल को अपना पुराना साथी बताया था। मोदी ने मनोहर लाल को दरी बिछाने के समय का साथी बताया था। इसके बाद इस बदलाव को यह माना जा रहा है कि मनोहर लाल को भाजपा के केंद्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

वहीं विधायक दल की मीटिंग से बाहर आए करनाल से बीजेपी सांसद संजय भाटिया ने कहा, ” पूर्व सीएम मनोहर लाल जो लाइन हरियाणा की राजनीति में खींची है उस लाइन तक किसी के लिए भी पहुंचना मुश्किल है। मनोहर लाल ने प्रदेश की जनता के लिए बेहतर सुविधाएं दी हैं। यहां तक पहुंचना किसी के लिए भी असंभव है।”

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *