Amit Shah On CAA: CAA पर अमित शाह का बड़ा बयान; सीएए कभी वापस नहीं होगा, बंगाल में भी जल्द होगी भाजपा सरकार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Amit Shah On CAA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएए को लेकर आज बड़ा बयान दिया है। अमित शाह ने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर पूरी विपक्षी पार्टी राजनीति कर रही है।

लोकसभा चुनाव से पहले CAA लागू करने की टाइमिंग पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। अमित शाह ने कहा कि कोई कुछ भी कर ले, सीएए कानून कभी वापस नहीं लिया जाएगा। मैं 2019 से कह रहा हूं कि सीएए लागू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

अमित शाह ने कहा कि विपक्ष का इतिहास है कि वह जो कहता है उसे पूरा नहीं करता। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या बीजेपी ने जो भी कहा है, वह पत्थर की लकीर है। मोदी की हर गारंटी पूरी होती है। उन्होंने कहा, ‘ओवैसी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी समेत सभी विपक्षी पार्टियां झूठ की राजनीति कर रही हैं समय का प्रश्न ही नहीं उठता।

अपने 2019 के चुनाव घोषणापत्र में, भाजपा ने कहा था कि वह सीएए लाएगी और अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को नागरिकता देगी। गृह मंत्री ने कहा, ‘सीएए 2019 में ही संसद में पारित हो गया था, लेकिन कोविड के कारण इसे लागू करने में देरी हुई।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसके साथ ही अमित ने शाह ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बयान पर भी पलटवार किया उन्होंने कहा, कि वह दिन दूर नहीं, जब भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता में आएगी और घुसपैठ रोकेगी। अमित शाह ने कहा कि सीएए मोदी सरकार द्वारा लाया गया है और इसे रद्द करना असंभव है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें



















Leave a Comment