Punjab News: पंजाब में शराब पीने वालों के लिए बुरी खबर, इतने प्रतिशत होगी महंगी

Daily Samvad
2 Min Read
Liquor Price Hike
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पंजाब में पियक्कड़ों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में शराब का सेवन करने वाले लोगों को बड़ा झटका लगा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में शराब की कीमतों में 15 प्रतिशत बाधा देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

वहीं दूसरी तरफ बीयर की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है दरअसल वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए नई आबकारी नीति के तहत विभाग ने पर्ची सिस्टम से ठेके निकालने का निर्णय लिया था और इसके लिए 17 मार्च तक आवेदन करने का समय दिया गया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

वहीं दिल्ली के अलावा मोहाली, होशियारपुर, अमृतसर और फिरोजपुर के ठेकदारों ने रूचि दिखाई है। ग्रुप ठेकों के लिए आए आवेदनों की बात करें तो जालंधर शहर (निगम सीमा) के अंतर्गत 14 ग्रुपों में 296 ठेके होंगे और इन ग्रुपों से विभाग को 526.52 करोड़ रुपये की आय होगी।

इसके साथ ही ग्रामीण समूहों में 344 ठेके होंगे जबकि इससे 269.33 करोड़ रुपए का राजस्व एकत्र किया जाएगा। जालंधर में कुल 640 ठेके होंगे और विभाग को जालंधर जिले से 795.85 करोड़ रुपए की आय होगी।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *