Sidhu Moosewala Brother: मूसेवाला की मां की IVF रिपोर्ट मांगे जाने को लेकर आप सरकार का बयान आया सामने, कही ये बड़ी बात

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Sidhu Moosewala Brother: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के माता पिता के घर नन्हा मेहमान आया है शुभदीप सिंह सिद्धू की मां चरण कौर ने रविवार को बेटे को जन्म दिया है

मूसेवाला की हत्या के बाद घर में पहली बार खुशी का माहौल बना हुआ है। बता दे कि इस बच्चे का जन्म आईवीएफ तकनीक के जरिए हुए है। जिसके बाद केंद्र सरकार द्वारा पंजाब सरकार के जरिए से मूसेवाला की माता चरण कौर की IVF रिपोर्ट मांग रही है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

आपको बता दे कि बीते दिन मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सोशल मीडिया के सामने आए थे और उन्होंने कहा था कि उन्हें पंजाब सरकार द्वारा लगातार तंग किया जा रहा है। पंजाब सरकार बच्चे की रिपोर्ट मांग रही है।

जिसके बाद अब पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का बयान सामने आया है। सबसे पहले उन्होंने सिंह बलकौर सिंह और चरण कौर को बधाई दी और कहा कि “वे उनकी ओर से उन्हें बिल्कुल भी परेशान नहीं किया जाएगा। उक्त पत्र केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया है। केंद्र सरकार चालाकी कर रही है। उनकी सोच घटिया है।”

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

इसके साथ ही आप सरकार द्वारा भी ट्विटर पर पोस्ट किया गया है जिसमे उन्होंने लिखा कि ”दरअसल, पंजाब सरकार से सिद्धू मूसेवाला की माता की चरण कौर के आईवीएफ इलाज की रिपोर्ट की मांग, केंद्र सकार द्वारा की गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाबियों की भावनाओं, उनके जज्बातों का दिलों सम्मान करते हैं परंतु इन कागजातों की मांग केंद्र सरकार द्वारा की गई है। समूह पंजाबियों और सिद्धू मूसेवाला के परिवार के शुभचिंतकों को अपील है कि वह अफवाहों से सावधान व सुचेत रहें।”

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *