Jalandhar News: सोढ़ल रोड पर अवैध रूप से बनी कामर्शियल मार्केट, निगम कमिश्नर से शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) का बिल्डिंग ब्रांच (Building Branch) के कुछ इंस्पैक्टरों (Inspectors) के कारण शहर में कई जगहों पर अवैध निर्माण (Illegal Construction) हो रहे हैं। जिसके चलते नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन (IAS Gautam Jain) के पास रोजाना कई शिकायतें पहुंच रही हैं। ताजा शिकायत एक अवैध कामर्शियल मार्केट की हुई है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन को भेजी शिकायत में कहा है कि सोढ़ल रोड से काली माता मंदिर रोड पर संगम वीडियो हाल के पास अवैध रूप से कामर्शियल मार्केट बनाई गई है। रवि छाबड़ा की शिकायत के मुताबिक गुप्ता टेलीकाप के साथ ये कामर्शियल मार्केट बनाकर सरकार को चूना लगाया गया है।

सोढ़ल रोड पर काली माता मंदिर के पास अवैध कामर्शियल मार्केट

बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों की मिलीभगत

शिकायतकर्ता रवि छाबड़ा ने बताया कि नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों को इस अवैध कामर्शियल मार्केट की शिकायत की गई थी। लेकिन शिकायत के बाद भी अवैध तरीके से पूरी मार्केट बन गई है। जिससे इसकी शिकाय़त अब नगर निगम के कमिश्नर से की गई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

शिकायतकर्ता के मुताबिक सोढ़ल रोड पर आवासीय कालोनी का गेट लगा है। इस गेट के पीछे काली माता मंदिर रोड पर संगम वीडियो हाल के पास अवैध कामर्शियल मार्केट बनाकर नगर निगम को लाखों रुपए का चूना लगाया गया है। उन्होंने निगम कमिश्नर से शिकायत करते हुए उक्त अवैध कामर्शियल मार्केट पर कार्रवाई की मांग की है।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *