Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल भेजे गए तिहाड़ जेल, ED का दावा- पूछताछ में आतिशी का नाम भी सामने आया

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 520 शब्द|📅 01 Apr 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Arvind Kejriwal: शराब नीति केस में 21 मार्च से जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़े दो मामलों पर सोमवार (1 अप्रैल) को राउज एवेन्यू कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने आज उन्हें 15 अप्रैल यानी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

ED ने केजरीवाल की रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में कावेरी बावेजा की अदालत में पेश किया। ED की ओर से ASG राजू और केजरीवाल की ओर से रमेश गुप्ता ने पैरवी की। ED ने कहा कि केजरीवाल हमें सहयोग नहीं कर रहे हैं। वे हमें गुमराह कर रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल को जेल में 3 किताबें दी जाएं

ASG राजू ने कहा कि केजरीवाल अपने फोन का पासवर्ड नहीं शेयर कर रहे हैं। हम बाद में इनकी ED कस्टडी की मांग करेंगे। ये हमारा अधिकार है। इसके बाद कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

केजरीवाल के वकील रमेश गुप्ता ने कोर्ट से कहा- अरविंद केजरीवाल को जेल में 3 किताबें दी जाएं- गीता, रामायण और नीरजा चौधरी की बुक हाऊ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड।

इस याचिका को कोर्ट ने किया खारिज

दूसरा मामला केजरीवाल के जेल से सरकारी आदेश के खिलाफ था। सुरजीत सिंह यादव ने PIL दाखिल कर जेल से सरकारी आदेश देने पर रोक लगाने की मांग की थी। इस पर एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की बेंच ने सुनवाई करते हुए याचिका खारिज कर दी।

केजरीवाल ने पहली बार आतिशी का नाम लिया

उधर, ED ने सोमवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट में कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पूछताछ के दौरान आतिशी मर्लेना का नाम लिया है। ED ने जब विजय नायर के बारे में सवाल किया तो केजरीवाल ने कहा कि नायर मुझे नहीं, आतिशी को रिपोर्ट करता था।

दरअसल, ED ने आरोप लगाया है कि 100 करोड़ के शराब नीति घोटाले में अरविंद केजरीवाल ही मुखिया हैं और सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। ED के केस के मुताबिक, शराब नीति लागू करना उस साजिश का हिस्सा था, जिसके जरिए कुछ प्राइवेट कंपनियों को पूरे प्रॉफिट का 12% हिस्सा दिया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

इस व्यवस्था का जिक्र ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की मीटिंग में नहीं किया गया। ED ने दावा किया कि इस पूरी साजिश को विजय नायर और कुछ और लोगों ने साउथ ग्रुप के साथ मिलकर अंजाम दिया। इसके जरिए होलसेलर्स को ‘एक्स्ट्राऑर्डिनरी प्रॉफिट’ दिया गया। ED ने कहा कि विजय नायर चीफ मिनिस्टर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के लिए काम करता था।

ये जो कर रहे हैं, देश के लिए अच्छा नहीं – केजरीवाल

इससे पहले कोर्ट में पेशी के दौरान केजरीवाल ने मीडिया से कहा- ये जो कर रहे हैं, देश के लिए अच्छा नहीं है। सुनवाई के दौरान केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, दिल्ली की मंत्री आतिशी, गोपाल राय और सौरभ भारद्वाज भी कोर्ट में मौजूद थे।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *