डेली संवाद, नई दिल्ली। Gold-Silver Price: महीने के पहले दिन ही सोना और चांदी में ताबड़तोड़ उछाल देखने को मिला है। सोना आज यानी 1 अप्रैल को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,712 रुपए महंगा होकर 68,964 रुपए का हो गया है। इस साल अब तक सिर्फ 3 महीने में ही सोने के दाम 5662 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,302 रुपए पर था।
यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील
चांदी में भी आज तेजी देखने को मिली है। ये 1,273 रुपए महंगी होकर 75,400 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 74,127 रुपए पर थी। चांदी ने बीते साल, यानी 2023 में 4 दिसंबर को 77,073 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
बीते महीने यानी मार्च में सोने की कीमत में शानदार तेजी देखने को मिली थी। 1 मार्च को सोना 62,592 रुपए प्रति ग्राम पर था जो 31 मार्च को 67,252 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। यानी मार्च में इसकी कीमत में 4,660 रुपए की तेजी आई थी।