Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स में ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 236 शब्द|📅 01 Apr 2024

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन एवं लोहारा ब्रांच में 2024-25 के सत्र में ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों हेतु इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को रोल नंबर और टाइम टेबल दिए गए।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

प्रोफ़ेसर राहुल जैन ने विद्यार्थियों द्वारा चयनित विषयों के लिए उन्हें प्रोत्साहित करते हुए लगन व दृढ़ विश्वास के साथ अपने जीवन लक्ष्य की ओर अग्रसर होने के लिए कहा। राजीव पालीवाल (प्रिंसिपल, ग्रीन मॉडल टाऊन) व कुमारी शालू सहगल (प्रिंसिपल, लोहारां) तथा प्रोफ़ेसर जितेन ने अकादमिक सत्र के टाइम-टेबल के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

उन्होंने अभिभावकों और विद्यार्थियों को पावर पॉइंट के माध्यम से सीबीएसई के दिशा-निर्देशों से अवगत करवाया, समय-समय पर बोर्ड में आने वाले बदलावों की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को उनको पढ़ाने वाले स्टाफ से मिलवाया गया। मंच का संचालन अंबिका पसरीजा (ग्रीन मॉडल टाऊन) व निमिषा (लोहारां) द्वारा किया गया।

समूह स्टाफ ने विद्यार्थियों का स्वागत किया। इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें अथक परिश्रम करते हुए कर्मपथ पर चलने के लिए प्रेरित किया।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *