Obsession v/s Depression: ऑब्सेशन है एक खतरनाक इमोशन, जो बना सकता है आपको डिप्रेशन का शिकार; पढ़ें इससे कैसे बचे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 407 शब्द|📅 01 Apr 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Obsession v/s Depression: ऑब्सेशन एक बहुत अलग तरह का इमोशन है, जिसमें व्यक्ति शुरू-शुरू में तो खुश रहता है, लेकिन बाद में इसके चलते उलझन होने लगती है। ऑब्सेशन किसी भी चीज़ को लेकर हो सकता है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

फिर चाहे वो कपड़ों को लेकर हो, खाने को लेकर हो या फिर रिलेशनशिप को लेकर और हां कई बार तो ये खुद को भी लेकर होता है। सेल्फ ऑब्सेशन वर्ल्ड अगर आपने सुना होगा, तो ये ऐसे लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

जो अपने आप को बहुत स्पेशल समझते हैं और चाहते हैं दूसरे भी उन्हें ऐसे ही ट्रीट करें। खैर आपको बता दें कि ये इमोशन बहुत खतरनाक भी हो सकता है, इसलिए इसे समझना और इससे बाहर निकलना जरूरी है, वरना ये आपको डिप्रेशन तक का शिकार तक बना सकता है।

ऑब्सेशन को बढ़ावा न दें

ऑब्सेशन किसी के लिए भी हो, सबसे पहले तो जान लें ये अच्छी चीज़ नहीं, तो इसे बढ़ावा देना बंद करें। अपने इस इमोशन को कंट्रोल करने के लिए शांति से बैठकर इसके फायदे व नुकसान का आंकलन करें।

इसके काफी हद तक मुमकिन है इससे बाहर निकलना। अगर आप किसी व्यक्ति को लेकर ऑब्सेस्ड हैं और वो आपकी फीलिंग से अंजान हैं, तो सोचें कि इसमें सिर्फ और सिर्फ आप अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। कई बार इससे व्यक्ति डिप्रेशन तक में जा सकता है।

नई चीजें ट्राई करें

इस इमोशन से बाहर निकलने के लिए खुद को इंगेज रखें। ऐसी चीज़ों में, जिनसे आपको खुशी और शांति मिलती है। दिमाग को व्यस्त रखकर ऑब्सेशन को आसानी से हैंडल किया जा सकता है। जो भी चीज़ें आपको पसंद हो या आपके लिए जरूरी हों, उन चीज़ों को वक्त दें। ये तरीका काफी हद तक हेल्पफुल है।

उस चीज़ से दूरी बनाएं

ऑब्सेशन किस चीज़ से है, ये तो क्लियर हो गया होगा, तो इससे खुद को बचाने के लिए उससे दूरी बनाना भी कारगर उपाय साबित हो सकता है। अगर आप किसी व्यक्ति के लिए ऑब्सेस्ड हैं, तो उससे दूरी बना लें।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

वक्त लगेगा, लेकिन धीरे-धीरे ये फिलिंग खत्म होने लगती है। ये फंडा आप अपने शॉपिंग ऑब्सेशन से लेकर फूड हर एक के साथ ट्राई कर सकते हैं।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *