Punjab Police: ट्रैफिक पुलिस ने फैलाई अफवाह, आचार संहिता के तहत किया मॉक-ड्रिल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 359 शब्द|📅 01 Apr 2024

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Police: पंजाब के जालंधर में सिटी पुलिस ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान एक धरने की एक अफवाह फैला दी गई और अधिकारियों को तुरंत श्रीराम चौक (कंपनी बाग चौक) मूव होने के आदेश दिए गए थे।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

वहां पर पहुंचने पर अधिकारियों के साथ एडीसीपी आदित्य ने मॉक ड्रल किया। इसे लेकर एडीसीपी आदित्य गुप्ता ने कहा कि, चेक किया जा रहा था कि उक्त टीमें कितनी सतर्क हैं और कैसे उक्त स्थिति को हैंडल करती हैं।

एएसआई तरसेम सिंह ने कहा था कि…

मिली जानकारी के अनुसार धरने की अफवाह जालंधर ट्रैफिक पुलिस के एएसआई तरसेम सिंह द्वारा फैलाई गई थी। तरसेम सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम में एक सूचना देकर तुरंत टीमों को मौके पर भेजने का आग्रह किया था। सूचना में एएसआई तरसेम सिंह ने कहा था कि मौके पर करीब 150 प्रदर्शनकारी बैठे हैं।

सूचना के दस मिनट के अंतराल में एकाएक 50 से ज्यादा पुलिस कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। साथ ही एडीसीपी आदित्य की अध्यक्षता में धरनाकारियों को भगाने का मॉक ड्रिल किया गया।

एडीसीपी गुप्ता बोले- चुनावों को लेकर ऐसा किया गया

एडीसीपी आदित्य गुप्ता ने बताया सूचना मिलने के दो मिनट बाद पीसीआर की दो टीमें मौके पर पहुंच गई थी। साथ ही अगले दस मिनट में तीनों थानों के एसएचओ, दो एसीपी और वह खुद मौके पर पहुंच गए थे। इसी तरह 10 मिनट के अंतर्गत इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम और इलेक्शन कमिशन की गाड़ियां भी पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

उन्होंने कहा कि, ये तैयारियां लोकसभा चुनाव को लेकर की गई है। जिससे कि लोगों को कोई दिक्कत न आए। इससे शहर में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बनी रहेगी। अगर इसी तरह कोई स्थिति सिटी में कहीं भी पैदा होती है तो सिटी पुलिस की टीम कितने समय में रिस्पांस करती हैं। इसको नोटिस किया गया है। इस दौरान जो भी खामियां पाई गई हैं। उसको जल्द ही सुधारा जाएगा।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *