DIPS News: डिप्स स्कूल में मदर्स के लिए आयोजित की गई वर्कशाप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 270 शब्द|📅 02 Apr 2024

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स चेन के सभी शिक्षण संस्थानों में बच्चों के साथ मदर्स की डिव्लपमेंट के लिए प्री प्राइमरी विंग के बच्चों की मदर्स के लिए मदर्स वर्कशाप का आयोजन किया गया। वर्कशाप में सभी बच्चों की मदर्स को आमंत्रित किया गया।

इसका मुख्य मकसद बच्चों के जीवन में माताओं की भूमिका के लिए उनका धन्यावाद करना और बच्चों के पाठ्यक्रम से संबंधित विषयों से अवगत करवाना था। टीचर्स द्वारा बच्चों के लिए विभिन्न तरह की डांस और म्यूजिक के साथ फन गेम्स जैसे कि बैलून गेम्स, मेंटल गेम्स, क्विज आदि गेम्स का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

मदर्स को बच्चों के पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी दी गई और उन्हें बताया गया कि वह किस तरह से बच्चों को ऑफलाइन स्टीडीज के लिए तैयार कर सकती है। प्रिंसिपलस ने सभी मदर्स का स्वागत किया और बच्चों के लिए डिप्स स्कूल का चयन करने के लिए उनका धन्यावाद किया।

उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ मदर्स की भी ओवर ऑल डिव्लपमेंट जरूरी है कि वह भी बच्चों के नए पाठ्यक्रम और शिक्षा की नई नीतियों से अवगत होती रही ताकि बच्चों की अच्छी परवरिश हो सके।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने सभी विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि डिप्स इस परंपरा को हमेशा कायम रखेगा और समाज के प्रति अपनी सभी जिम्मेदारियां निभाएगा।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *