Jalandhar News: जालंधर में निगम और PUDA अधिकारियों के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत, अवैध इमारत को सील करके खोलने की एवज में चुनावी चंदा दिलवाने का आरोप

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 461 शब्द|📅 02 Apr 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में अवैध इमारतों को पहले सील करने फिर उसे खोल कर नेताओं को चुनावी चंदा दिलवाने और चुनावी समर्थन हासिल करने का आरोप लगाकर नगर निगम और PUDA के अधिकारियों की शिकायत मुख्य चुनाव अधिकारी से की गई है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

ये शिकायत खुद भाजपा ने की है। भाजपा के नेताओं का आरोप है कि जालंधर शहर में 400 से 500 अवैध इमारतें (जिसमें कई कामर्शियल इमारतें शामिल) और अवैध कालोनियां कटवाई गई। अब इन्हीं अवैध इमारतों औऱ अवैध कालोनियों के मालिकों से नेताओं को कुछ अफसर चुनावी चंदा दिलवा रहे हैं।

इमारत को पहले सील करते हैं, फिर खोल देते हैं

भाजपा नेता अशोक सरीन ने मुख्य चुनाव अधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि पिछले महीने मार्च में इस तरह की कई अवैध इमारतों को सील किया गया, फिर उसे कुछ ही दिनों में खोल दिया गया। जिससे साफ जाहिर होता है कि नगर निगम के अधिकारी नेताओं के लिए चुनावी चंदा इकट्ठा कर रहे हैं। आरोप है कि इन अवैध इमारतों को खोलने के लिए लाखों रुपए हासिल किए गए।

Jalandhar News: जालंधर में निगम और PUDA अधिकारियों के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत, अवैध इमारत को सील करके खोलने की एवज में चुनावी चंदा दिलवाने का आरोप
माडल टाउन में Deck5 रेस्टोरेंट, जिसे सील किया गया है

Square Empire होटल और Deck5 पर मेहरबानी

आपको बता दें कि पिछले दिनों जालंधर के माडल टाउन में अवैध बने Square Empire होटल और Deck5 पर नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने कार्रवाई की थी। इस दौरान Deck5 बार एंड रैस्टोरेंट को सील कर दिया गया था, जबकि Square Empire होटल को तीन दिन की मोहलत दी गई थी।

जालंधर के माडल टाउन स्थित वह इमारत, जिसमें Deck 5 रेस्टोंरेट खुला है
जालंधर के माडल टाउन स्थित Empire Square इमारत

हैरानी की बात तो यह रही कि जिस दिन Deck5 सील की गई, उसी दिन उसकी सील खुलवाने को लेकर बात शुरू हो गई। चार दिन बाद आखिरकार उक्त इमारत की सील खोल दी गई। आरोप है कि सील खुलवाने को लेकर चुनावी चंदा हासिल किया गया है।

चुनाव आयोग को भेजी शिकायत पढ़ें

Jalandhar News: जालंधर में निगम और PUDA अधिकारियों के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत, अवैध इमारत को सील करके खोलने की एवज में चुनावी चंदा दिलवाने का आरोप
Jalandhar News: जालंधर में निगम और PUDA अधिकारियों के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत, अवैध इमारत को सील करके खोलने की एवज में चुनावी चंदा दिलवाने का आरोप

निगम अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

फिलहाल अब अवैध इमारतों और कालोनियों की शिकायत मुख्य चुनाव अधिकारी से की गई है। शिकायत में कहा गया है कि जालंधर नगर निगम के अधिकारी कुछ नेताओं को चुनावी फायदा पहुंचाने के लिए पहले अवैध इमारतों को सील करते हैं, फिर उसे दो दिन में खोल देते हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

जिससे नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच का सारा दस्तावेज चुनाव आयोग अपने कब्जे में लेकर जांच करवाए। साथ ही किसी अन्य आईएएस अफसर को बिल्डिंग ब्रांच की शिकायतों को निपटाने का काम सौंपे। इसी तरह पुडा में भी अवैध कालोनियों पर कार्रवाई करने और चुनावी चंदा हासिल करने का खेल चल रहा है।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *