Canada News: कनाडा की संसद में भारतीय मूल के सांसद ने पेश किया भारत विरोधी प्रस्ताव, मोदी सरकार पर लगाए सनसनीखेज आरोप

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टोरंटो। Canada News: कनाडा और भारत के रिश्ते सुधरने की बजाए बिगड़ते जा रहे हैं। इस बीच कनाडा की तरफ से भारत के ऊपर कुछ गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। जस्टिन ट्रूडो की अगुवाई वाली सरकार का कहना है कि भारत की तरफ से कनाडा की राजनीति में दखलअंदाजी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

लिबरल पार्टी के सांसद सुख धालीवाल ने एक निजी प्रस्ताव पेश किया है। इस प्रस्ताव के माध्यम से भारत के ऊपर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सुख धालीवाल की ओर से यह प्रस्ताव 12 फरवरी 2024 को पेश किया गया है। जिसमें कहा गया है कि कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की एक धार्मिक स्थान पर हत्या कर दी गई है। इस हत्या में भारतीय एजेंटों का नाम सामने आया है।

MP Sukh Dhaliwal
MP Sukh Dhaliwal

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

सुख धालीवाल के इस प्रस्ताव को भारतीय मूल के 6 अन्य कनाडाई सांसदों ने भी अपना समर्थन दिया है। प्रस्ताव में आगे बताया गया है कि इस बात से साफ हो जाता है कि कनाडा में दूसरे देशों की ओर से दखलअंदाजी हो रही है। इन देशों में भारत समेत चीन, ईरान और रूस जैसे देश शामिल हैं।

hardeep singh nijjar
hardeep singh nijjar

निज्जर की गोली मारकर की गई थी हत्या

पिछले साल खालिस्तानी समर्थक नेता हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 18 जून 2023 को सरे में कुछ हथियार बंद लोगों ने इस हत्या को अंजाम दिया था। हत्यारों ने निज्जर को एक धार्मिक पार्किंग एरिया में गोली मारी थी।

India-Canada Row
India-Canada Row

हत्या का आरोप भारत के सिर मढ़ा गया

जस्टिन ट्रूडो की सरकार ने इस हत्या का आरोप भारत के सिर पर मढ़ा था। उनका कहना था कि भारत की तरफ से ही इस हत्या को अंजाम दिया गया है। वहीं भारत ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर किया था। मोदी सरकार की तरफ से इस मामले में सबूत भी मांगे गए हैं।

जालंधर पुलिस का कारनामा, देख कर हैरान रह जाएंगे आप

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *