Fire News: सो रहे परिवार के साथ भयानक हादसा, बच्चों समेत 7 की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 244 शब्द|📅 03 Apr 2024

डेली संवाद, महाराष्ट्र। Fire News: महाराष्ट्र से एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि यहां एक घर में आग लगने से 7 लोग जिंदा जल गए। मृतकों में तीन महिलाएं, दो पुरुष और बच्चे शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

आग की इस भयानक घटना से आसपास के इलाकों में भी अफरा-तफरी मच गई है। बताया जा रहा है कि ये हादसा सुबह 4 बजे हुआ जब सभी गहरी नींद में सो रहे थे इससे पहले ही उनको कुछ समझ आता तभी आग ने सबको अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के संभाजीनगर के छावनी परिसर इलाके में एक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने ऊपरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग पूरे घर में फैल गयी। इमारत के ऊपरी कमरों में एक परिवार रहता था।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

इससे पहले कि परिवार के लोग कुछ समझ पाते, वे सभी आग में जल गए। आग में 7 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 3 महिलाएं, 2 पुरुष और 2 बच्चे शामिल हैं। फिलहाल अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *