Jalandhar News: जालंधर लिखा चन्नी के केक काटने पर घमासान शुरू, भड़के कांग्रेस MLA, कही ये बड़ी बात

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 304 शब्द|📅 03 Apr 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: देश में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) की तारीखों का ऐलान हो चुका है जिसको देखते हुए सभी पार्टियों द्वारा तैयारी खींच ली गई है। इसी के साथ ही पंजाब में सभी पार्टी सक्रीय हो गई है।

वहीं दूसरी तरफ जालंधर लोकसभा सीट को लेकर कांग्रेस में घमासान मच गया है। इस सीट पर पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का नाम तय माना जा रहा है, लेकिन इससे स्वर्गीय पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी के विधायक बेटे नाराज नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

उनकी नाराजगी बीते कल चन्नी के बर्थडे पर सामने आई। दरअसल गत दिवस चन्नी के जन्मदिन पर आदमपुर से विधायक सुखविंदर सिंह कोटली द्वारा उनका केक कटवाया गया। केक पर “साड्डा चन्नी जालंधर” लिखा हुआ था।

इस पर संतोख सिंह चौधरी के बेटे व फिल्लौर हलके से विधायक सरकार बिक्रमजीत सिंह चौधरी भड़क गए। बिक्रमजीत ने कहा कि चन्नी दो सीटों से अपनी जमानत जब्त करवा चुके हैं और अब जालंधर से ट्रायल करना चाह रहे हैं।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

यहां हम आपको बता दे कि चन्नी के जालंधर से चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच ये चौधरी परिवार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि जालंधर में कांग्रेसी लीडरों की कमी नहीं है, मेरे पिता कांग्रेस के लिए शहीद हुए है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं चमकौर साहिब की जनता से अपील करूंगा कि वहां पर चन्नी का केट कटवाएं। चौधरी ने कहा कि चन्नी साहिब जालंधर के लोग आपके बकरी के दूध निकालने, पंचर बना लेने, पतंग उड़ाने से प्रभावित नहीं होंगे, ऐसी बातों का यहां कोई फायदा नहीं है।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *