डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स कॉलेज (को- एजुकेशनल) के छात्रों ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर द्वारा आयोजित परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया और अच्छे अंक प्राप्त किए।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
जानकारी देते हुए कॉलेज कोर्डिनेटर हरप्रीत कौर ने बताया कि बी.ए. के पांचवें सेमेस्टर में मनप्रीत कौर पहले, जोतिका बजाज दूसरे और रमनदीप कौर तीसरे स्थान पर रहीं इसके इलावा बी.ए. के तीसरे सेमेस्टर में अरनदीप कौर पहले, जसमीत कौर दूसरे और सीमा तीसरे स्थान पर रहीं।
अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज कोर्डिनेटर हरप्रीत कौर ने सभी को आगामी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन कर यूनिवर्सिटी में स्थान पाने के लिए प्रेरित किया।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह और डिप्स चेन की सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और छात्रों से संस्थान, माता-पिता और शिक्षकों का गौरव बढ़ाने के लिए भविष्य में भी सफलता की इसी लय को बनाए रखने के लिए कहा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें








