डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: युवा राष्ट्र निर्माण वाहिनी संस्था के अध्यक्ष एवं युवा नेता सुशील तिवारी के दादा स्व ओम प्रकाश तिवारी पंडित (उम्र 64) वर्ष का निधन होने के बाद उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने की देर रात को जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा स्व ओम प्रकाश तिवारी पंडित जी के पैतृक आवास खरगूपुर गांव पहुंचे।
जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा ने बताया कि पंडित जी हमारे अभिभावक के स्वरूप थे। पिता की मित्रता के साथ-साथ हमारा पारिवारिक संबंध भी गहरा था। उनके निधन से गहराई को भर पाना नामुमकिन है। उन्होंने कहा कि राजनीति में वह हम लोगों को हमेशा कुछ न कुछ नए संदेश दिया करते थे। विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय ने कहा कि उनके जाने के कारण काफी क्षति पहुंची है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
कदम से कदम मिलाकर चलने वाले पंडित भले हम लोगों के बीच नहीं हैं, परंतु उनके दिए हुए संदेश आज भी हम लोगों के लिए प्रेरणा दाई हैं। परिवार के सदस्यों के साथ हमारा संबंध आगे भी बना रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विनोद पांडेय ने कहा पंडित जी हमेशा पशु प्रेमी रहे है पशु की सेवा करना उन्हे बहुत पसंद था उनसे जब भी मुलाकात हुई वो लोगो की सेवा के लिए मुझे हमेशा प्रेरित करते रहे है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
इस मौके पर विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य विनोद पांडेय, जिला पंचायत सदस्य बिन्नू दुबे के भाई अजय दुबे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश मिश्र, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्यासी बब्बू शुक्ला, ग्राम प्रधान उमेश त्रिपाठी, पूर्व प्रधान गुड्डू तिवारी, प्रधान प्रत्यासी विजय बहादुर तिवारी, सांसद राजा भैया प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, सपा नेता सूरज सिंह , सतीश तिवारी, हरीश तिवारी, सुरेश तिवारी आदि क्षेत्रीय सम्मानित लोग सम्मिलित हुए हैं।