Jalandhar News: जालंधर के कारोबारी की कार से उड़ाए 2.25 लाख, नौसरबाज ने डीजल लीक की बातों में ड्राइवर को उलझाकर किया वारदात

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 539 शब्द|📅 05 Apr 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में नौसरबाज गिरोह सक्रिय है। जिससे आए दिन कोई न कोई कारोबारी शिकार हो रहा है। ये नौसरबाज गैंग इतना शातिर है कि पलक झपकते ही आपकी कार से लाखों रुपए से भरा बैग उड़ा लेता है। ताजा मामला भार्गव कैंप का है। हाल यह है कि पुलिस में दिए शिकाय़त के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

जानकारी के मुताबिक पंजाब के एक पूर्व मंत्री के भाई और बड़े कारोबारी की कार से करीब 2.25 लाख रुपए नौसरबाजों ने उड़ा लिए। कारोबारी अपनी आडी कार से वीरवार शाम भार्गव कैंप में एक डाक्टर से मिलने गए थे। कारोबारी कार से उतर कर क्लीनिक में चला गया। कार में ड्राइवर बैठा था।

कार से डीजल लीक कर रहा है

ड्राइवर के मुताबिक एक युवक आकर बोला कि उसकी कार से डीजल लीक कर रहा है। ड्राइवर ने कार के आगे का बोनट खोल कर डीजल लीकेज देखना लगा। बोनट बंद कर जब तक वह कार की ड्राइविंग सीट पर आता, साथ वाली सीट पर रखे दो बैग गायब थे।

गायब हुए बैग में करीब 2.25 लाख रुपए कैश थे

कारोबारी ने बताया कि गायब हुए बैग में करीब 2.25 लाख रुपए कैश थे। इसके अलावा चैकबुक और उनके कई जरूरी दस्तावेज थे। कारोबारी ने बताया कि नौसरबाज युवक जाते जाते कार के टायर में पंच भी मार गया। जिससे ड्राइवर उसका पीछा न कर सके।

सीसीटीवी फुटेज में नौसरबाद कैद

उक्त कारोबारी ने अपने AAP नेता मेजर सिंह से सारी बात बताई। मेजर सिंह ने घटना स्थल के पास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज निकलवाए। फुटेज में एक युवक दोनों बैग ले जाते दिख रहा है। जो पैदल जाकर नकोदर रोड पर बाइक के साथ खड़े अपने साथी के साथ फरार हो जाता है।

पुलिस ने अभी तक शिकायत नहीं की दर्ज

मेजर सिंह ने बताया कि इस संबंध में वीरवार शाम को भार्गव कैंप पुलिस थाने को शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस की कार्यप्रणाली बहुत ही सुस्त है। 24 घंटे बीत जाने के बाद अभी तक पुलिस ने पक्की शिकायत दर्ज नहीं की। मेजर सिंह ने कहा कि भार्गव कैंप इलाके में चोरी, लूट, छीना झपटी और ठगी की घटनाएं बढ़ गई हैं, लेकिन पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।

ज्वाइंट कमिश्नर से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

AAP नेता मेजर सिंह के साथ पूर्व मंत्री ने ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा से इसकी शिकायत की है, लेकिन ज्वाइंट कमिश्नर की शिकायत के बाद भी कोई ठोस एक्शन पुलिस नहीं ले रही है। मेजर सिंह ने बताया कि उक्त कारोबारी 24 घंटे के दौरान कई बार पुलिस थाने का चक्कर लगा रहा है, लेकिन पुलिस एक्शन नहीं ले रही है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!

यही नहीं मेजर सिंह ने बताया कि उनके जानने वाले एक व्यक्ति के घर में चोरी हो गई। उन्होंने इस संबंध में भार्गव कैंप पुलिस थाने में शिकायत दिलवाई, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मेजर सिंह ने कहा कि पुलिस इस रवैये के कारण शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद है।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *