Punjab News: पंजाब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात गैंगस्टर को हथियारों सहित किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 255 शब्द|📅 05 Apr 2024

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के जिला लुधियाना में पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने लुधियाना में कुख्यात गैंगस्टर जस्सा को हथियारों सहित काबू किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर जसप्रीत सिंह उर्फ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था जिसे पुलिस ने नाकाम करते हुए जस्सा को 2 प्वाइंट 32 बोर की पिस्तौल और 10 कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

गैंगस्टर जस्सा हत्या का प्रयास, मारपीट, नशा तस्करी के करीब डेढ़ दर्जन केसों में नामजद है जिसे कमिश्नरेट पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ए.एस.आई. पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे।

गैंगस्टर जस्सा की फाइल फोटो
गैंगस्टर जस्सा की फाइल फोटो

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गैंगस्टर जस्सा अवैध हथियारों सहित इलाके में घूम रहा है जोकि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। जिसके बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी और आरोपी को हथियारों सहित काबू कर लिया।

पुलिस द्वारा की जा रही पूछताछ में पता चला है कि आरोपी जस्सा ग्रेवाल के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में डेढ़ दर्जन से ज्यादा हत्या के प्रयास, मारपीट, लूट और नशा तस्करी के केस दर्ज हैं। इसके साथ ही वह कई बार जेल में जा चुका है।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *