Punjab News: पंजाब में शर्मनाक घटना, महिला को अर्धनग्न कर गलियों में दौड़ाया, मोबाइल से VIDEO भी बनाई

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 497 शब्द|📅 05 Apr 2024

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के तरनतारन (TaranTaran) से बड़ी ही शर्मनाक खबर सामने आ रही है। यहां बेटी से लव मैरिज (Love Marriage) करने से भड़के परिजनों ने लड़के की मां को अर्धनग्न कर दिया। इसके बाद गलियों में भगा-भगाकर उसकी वीडियो बनाते रहे। 55 साल की मां अपने बदन का ऊपरी हिस्सा ढकने के लिए कपड़े उठाती तो आरोपी उसे भी छीन लेते।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

अर्धनग्न हालत में खुद को बचाने के लिए वह दुकानों में भी छुपती रही। आरोपी मोबाइल में वीडियो बनाते उसका पीछा करते रहे। आरोपियों ने बाद में इसका वीडियो भी वायरल कर दिया। पहले पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज नहीं किया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद थाना वल्टोहा की पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

महिला आयोग ने लिया संज्ञान

वहीं पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने कहा कि वह सीनियर अफसरों से संपर्क कर चुकी हैं। इस मामले में कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। वल्टोहा पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसके बेटे ने एक महीने पहले पड़ोस में रहने वाली लड़की से कोर्ट मैरिज करवा ली थी।

लव मैरिज के बाद नाराजगी

महिला के मुताबिक वह 24 फरवरी को घर से गए थे और 9 मार्च को उन्होंने कोर्ट मैरिज करा ली। इस रंजिश में 31 मार्च की शाम लड़की के भाई और मां के साथ कुछ अज्ञात व्यक्ति उनके घर के बाहर आकर हंगामा करने लगे।

महिला को अर्धनग्न कर घसीटा

जब वह घर से बाहर आई तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। लड़की के भाई ने बालों से पकड़कर उसे पीटा। इसके बाद उसके कपड़े फाड़ दिए गए। लड़की की मां ने मेरे नीचे वाले कपड़े भी फाड़ने की कोशिश की। मैंने ऐसा नहीं करने दिया। मुझे चुनरी भी नहीं लेने दी। उनमें से एक व्यक्ति ने नग्न हालत में उसकी वीडियो बना ली।

वह उनसे बचने के लिए दुकानों में छुपती रही लेकिन हमलावर उसका पीछा करते रहे। उसकी वीडियो बनाती रहे। इसके बाद एक दुकान में घुसी तो दुकानदार ने इसका विरोध किया, जिसके बाद उन्होंने वीडियो बनानी बंद की।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!

महिला ने कहा कि मैंने 31 मार्च की रात को ही पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली लेकिन आरोपियों को नहीं पकड़ा। जब वह घर लौटी तो आरोपी घर पर ही थे। 1 अप्रैल को उन्हें कहा कि वह घर पर ही हैं, उन्हें पकड़ लो लेकिन पुलिस नहीं आई। यही नहीं पुलिस ने 4 अप्रैल को केस दर्ज किया।

आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस

इस मामले की जांच कर रहे ASI परमजीत सिंह ने कहा कि पीड़ित औरत की शिकायत पर शरणजीत सिंह उर्फ सन्नी, गुरचरण सिंह, कुलविंदर कौर उर्फ मानी समेत 2 और व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *