Australia News: ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी व्यक्ति की मौत, 3 बच्चों का था पिता

Daily Samvad
2 Min Read
Australia

डेली संवाद, ऑस्ट्रेलिया। Australia News: विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के आदमी की विदेश में मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!

मिली जानकारी के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया पंजाबी व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति कपूरथला के भुलत्थ इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं मृतक की पहचान यादविंदर सिंह के रूप में हुई है जिसके उम्र 40 वर्षीय बताई जा रही है।

मृतक यादविंदर सिंह की फाइल फोटो
मृतक यादविंदर सिंह की फाइल फोटो

जानकारी के अनुसार यादविंदर सिंह भट्टी ऑस्ट्रेलिया के मिल्टन विक्टोरिया में रहता था और वहां ट्रॉला चलाता था। इस दौरान उसके ट्राले की दूसरी ट्राले से टकर हो गई। सड़क हादसे के बाद ट्राले में भीषण आग लग गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि यादविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। यादविंदर सिंह के एक लड़का और 2 लड़कियां हैं। वहीं मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया है। घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

अयोध्या के चक्रवर्ती महाराजा का राजमहल देखा क्या…















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *