Children Attacked By Bees: स्कूली बच्चों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, टीचर समेत कई बच्चे घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 236 शब्द|📅 06 Apr 2024

डेली संवाद, राजस्थान। Children Attacked By Bees: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में स्कूली बच्चों पर मधुमक्खियों द्वारा हमला करने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि बिरमी से शैक्षणिक भ्रमण के लिए उदयपुरवाटी के शाकंभरी पहुंचे स्कूली बच्चों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!

घटना में घायल 20 बच्चों और दो शिक्षिकाओं को उदयपुरवाटी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बिरमी के एक निजी स्कूल के 125 बच्चे शाकंभरी शैक्षिक भ्रमण करने आए थे। इस दौरान रास्ते में कोट बांध के पास आम के बगीचे में बच्चों को भोजन करवाया गया था।

ज्यादातर बच्चे खाना खा चुके थे और अपनी बसों में बैठ चुके थे। कुछ बच्चे बगीचे में इधर-उधर घूम रहे थे। दोपहर का समय था, इस दौरान गाड़ियां स्टार्ट हुई तो गाड़ियों से निकले धुएं से मधुमक्खियां उड़ गईं और बगीचे में टहल रहे बच्चों पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

इस दौरान मधु मक्खियों के हमले में स्कूल की दो टीचर सुमन और गायत्री भी घायल हो गईं। घटना की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पातल लेकर आया गया। स्कूल वैन के ड्राइवर संजीव कुमार और एंबुलेंस ड्राइवर पीड़ित दो शिक्षकाओं और 20 बच्चों को उदयपुरवाटी सीएचसी लेकर पहुंचे।

अयोध्या के चक्रवर्ती महाराजा का राजमहल देखा क्या…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *