MP Board 2024 Results: एमपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं का रिजल्ट इस दिन हो सकता है घोषित

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 327 शब्द|📅 06 Apr 2024

डेली संवाद, भोपाल। MP Board 2024 Results: माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्य प्रदेश (MPBSE) द्वारा आयोजित हाई स्कूल तथा हायर सेकेंड्री परीक्षाओं के नतीजों (MP Board Results 2024) की घोषणा की तारीख 15 अप्रैल 2024 से आगे जा सकती है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!

ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों की कक्षाओं के परीक्षार्थियों का कॉपियों की जांच का काम में निर्धारित समय से अधिक समय लगा। एमपी बोर्ड द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कॉपियों की जांच का काम 31 मार्च तक पूरा किया जाना था, लेकिन बाद में मूल्यांकन कार्य की गति को देखते हुए आज यानी 5 अप्रैल 2024 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया था।

तारीख 15 अप्रैल से आगे भी जा सकती है

आपको बात दें कि MPBSE सचिव ने केडी त्रिपाठी ने मूल्यांकन के आरंभ में उम्मीद जताई थी, मूल्यांकन कार्य समय पर पूरा होने के बाद नतीजों की घोषणा 15 अप्रैल 2024 की जा सकती है। हालांकि, कॉपियों की जांच में हुई देरी के बाद अब संभावना है कि परिणाम (MP Board Results 2024) जारी किए जाने की तारीख 15 अप्रैल से आगे भी जा सकती है।

MPBSE करेगी परीक्षाफल की घोषणा

ऐसे में जबकि मूल्यांकन कार्य में देरी हुई है तो माना जा रहा है कि एमपी बोर्ड हाई स्कूल तथा हायर सेकेंड्री रिजल्ट तैयार करने में भी अतिरिक्त समय ले सकता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष MPBSE द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 के वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा 15 अप्रैल से 20 अप्रैल के मध्य की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

ऐसे में 10वीं और 12वीं के नतीजों का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं को कुछ ही दिन में नतीजे देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक सूचना के लिए स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, mpbse.nic.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

अयोध्या के चक्रवर्ती महाराजा का राजमहल देखा क्या…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *