Parenting Tips: अगर आपका बच्चा भी है कोल्ड ड्रिंक पीने का शौकीन तो हो जाएं सावधान!

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 367 शब्द|📅 06 Apr 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Parenting Tips: आजकल बच्चों में कोल्ड ड्रिंक पीने का शौक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इसे हर फंक्शन या पार्टी में एक जरूरी चीज भी माना जाता है। लेकिन, इसके पीछे छिपे नुकसान को जानना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!

बच्चे इसे बड़े ही चाव से पीना पसंद करते है। गर्मियां के मौसम में तो इसका मांग और ज्यादा बढ़ जाती है। आइए जानते हैं कि कोल्ड ड्रिंक बच्चों को कैसे नुकसान पहुंचाती है और हम अपने बच्चों को इससे कैसे बचा सकते हैं।

मोटापा

कोल्ड ड्रिंक में बहुत अधिक मात्रा में चीनी होती है, जो बच्चों में मोटापा बढ़ा सकती है। जब बच्चे इसे अधिक मात्रा में पीते हैं तो उनमें कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे वजन बढ़ता है।

दांतों की समस्या

कोल्ड ड्रिंक में पाई जाने वाली चीनी और एसिड बच्चों के दांतों के लिए हानिकारक होती है। ये दोनों मिलकर दांतों को जला देते हैं, जिससे वे कमजोर हो जाते हैं और उनमें सड़न होने का खतरा रहता है।

डायबिटीज का खतरा

जब बच्चे बार-बार कोल्ड ड्रिंक पीते हैं तो उनका शुगर लेवल बढ़ जाता है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। मधुमेह शरीर में चीनी का सही तरीके से उपयोग न होने की समस्या है। इसलिए बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए कम चीनी वाले पेय पदार्थ पीने चाहिए।

खान-पान की गलत आदतें विकसित होना

कोल्ड ड्रिंक पीने की आदत बच्चों में खान-पान की खराब आदतों का कारण बन सकती है। वे फलों और सब्जियों जैसे स्वास्थ्यवर्धक विकल्पों को छोड़कर मीठे पेय पदार्थों की ओर अधिक आकर्षित होते हैं। यह उनके शरीर के लिए हानिकारक है।

हड्डियों का कमजोर होना

कुछ कोल्ड ड्रिंक्स में ऐसे रसायन होते हैं जो हमारी हड्डियों को कमजोर कर सकते हैं। ये रसायन हड्डियों में खनिजों को ख़त्म कर देते हैं, जिससे उनकी ताकत कम हो जाती है। इसका मतलब है कि बच्चों को चोट या फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बच्चे को हेल्दी ड्रिंक देनी चाहिए। जिससे वे स्वस्थ और फिट रह सकें।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

अयोध्या के चक्रवर्ती महाराजा का राजमहल देखा क्या…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *