Punjab Politics: भगवंत मान की जालंधर और मोगा में रैली, वालंटियर से होंगे मुखातिब

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 370 शब्द|📅 06 Apr 2024

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Punjab Politics: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जीत के दो साल बाद एक बार फिर अपने ही प्रदेश के वालंटियर्स के बीच पहुंच रहे हैं। लक्ष्य लोकसभा चुनाव 2024 है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!

पार्टी के सांसद व घोषित उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू और जालंधर से विधायक शीतल अंगुराल के पार्टी बदलने के बाद प्रदेश के वालंटियर्स में असंतोष फैल गया। जिसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद अब प्रदेश की कमान को संभाला है।

2022 में बीते सारे रिकॉर्ड तोड़ 92 सीटों की जीत के बाद ये पहला चुनाव है, जब आम आदमी पार्टी एक बार फिर परीक्षा के दौर से गुजरेगी। इसके परिणाम आगे आने वाले निगम चुनावों पर भी असर डालेंगे, जो बीते तकरीबन डेढ़ साल से पेंडिंग हैं।

आम आदमी पार्टी 2 साल पहले जैसे वालंटियरों की ताकत का प्रयोग कर सत्ता पर काबिज हुई थी, उसी तरह अब सीएम मान(CM Mann) एक बार फिर वालंटियर्स में वही जोश भरने के लिए पहुंच रहे हैं। ताकि 13-0 का लक्ष्य प्राप्त कर सकें।

एक दिन में दो वालंटियर्स मीट करेंगे सीएम

मुख्यमंत्री एक ही दिन में दो वालंटियर्स मीट करने वाले हैं। आज शनिवार मोगा में 12 बजे व जालंधर में 3 बजे वालंटियर मीट रखी गई हैं।

मोगा में मालवा से संबंध रखने वाले वॉलंटियर शामिल होंगे, जबकि जालंधर में दोआबा क्षेत्र के नेताओं की मीटिंग रखी गई है। इसमें गांव स्तर के नेता शामिल होंगे। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक भी पंजाब भी साथ रहेंगे।

विधायकों से भी कर रहे संपर्क

बीते दो साल मुख्यमंत्री सिर्फ रैलियों व उद्घाटन समारोह में ही पहुंचे। हालात ऐसे भी बने कि कुछ विधायकों ने सीएम पर उन्हें ना मिलने के आरोप तक लगा दिए।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

अब बन रही चुनावी समीकरणों के बीच सीएम सिर्फ वालंटियर्स मीट ही नहीं कर रहे, वे विधायकों से भी बैठकें कर रहे हैं। दिल्ली से लौटने के बाद से ही रोजाना सीएम विभिन्न जिलों के विधायकों से मुलाकात कर रहे हैं और उनकी दिक्कतों को दूर करने का आश्वासन भी दे रहे हैं।

अयोध्या के चक्रवर्ती महाराजा का राजमहल देखा क्या…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *