Punjab Weather Update: पंजाब के इस जिले में सबसे ज्यादा तापमान, जानें किन शहरों पर पड़ेगी गर्मी की मार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। फिलहाल पंजाब में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ यह सामान्य से 2.5 डिग्री ऊपर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!

पंजाब में सबसे अधिक तापमान 36.1 डिग्री पटियाला में दर्ज किया गया। पटियाला में पारा सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले छह दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

हालांकि, पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। फिलहाल यह सामान्य के करीब है। सबसे कम तापमान गुरदासपुर में 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री, लुधियाना में 34.0 डिग्री, पठानकोट में 34.5 डिग्री, फरीदकोट में 34.5, गुरदासपुर में 32.8 डिग्री रहा।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

अमृतसर में न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था। लुधियाना में 16.6 (सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक), पटियाला में 18.0 (सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक), पठानकोट में 15.9, बठिंडा में 17.0, फरीदकोट में 16.1, बरनाला में 16.2, फिरोजपुर में 14.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

अयोध्या के चक्रवर्ती महाराजा का राजमहल देखा क्या…















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *