Sugar Substitutes: डायबिटीज के मरीज चीनी के जगह इस्तेमाल कर सकते है ये चीज़े

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 410 शब्द|📅 07 Apr 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Sugar Substitutes: चीनी का इस्तेमाल रोजाना के खानपान में खूब किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी सेहत को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान ज्यादा देती है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!

डायबिटीज हो या वजन बढ़ने की समस्या, आपको चीनी का अत्यधिक सेवन करने से कई नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी हर चीज में दबाकर चीनी का यूज करते हैं, तो हम आपके लिए इसके कुछ हेल्दी ऑप्शन्स लेकर आए हैं।

गुड़ (Jaggery)

गांव वगैरह में आज भी लोग गुड़ का सेवन अधिक करते हैं। बता दें, कि चीनी की बजाय इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो आपकी सेहत के साथ-साथ स्वाद में भी कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। डाइट में इसे शामिल करने से आप कई केमिकल्स से खुद को दूर कर सकते हैं। चाय या अन्य पेय पदार्थों में भी आप चीनी की जगह गुड़ का यूज कर सकते हैं।

डेट शुगर (Date Sugar)

चीनी की तुलना में डेट शुगर में कई न्यूट्र‍िश‍न्स मौजूद होते हैं, जो आपको चीनी के सेवन से नहीं मिल सकते हैं। खजूर हर मामले में पौष्टिक होते हैं, और इनमें नेचुरल चीनी होती है, इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर ब्लड में शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

कोकोनट शुगर (Coconut Sugar)

इस नेचुरल स्वीटनर का इस्तेमाल भी आप चाय-कॉफी समेत कई चीजों में कर सकते हैं। सेहत के मामले में यह भी आर्टिफिशियल शुगर का एक बेहतर ऑप्शन है। नारियल में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होने के कारण भी यह आपकी गट हेल्थ को दुरुस्त बनाए रखता है।

स्टीविया (Stevia)

यह भी रिफाइंड शुगर का एक हेल्दी अल्टरनेटिव है। स्टेविया के पौधे की पत्तियों से तैयार यह शुगर, चीनी के मुकाबले कई गुना ज्यादा मीठा होता है, लेकिन इसमें कोई कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट्स या आर्टिफिशियल इंग्रीडिएंट नहीं पाए जाते हैं। ऐसे में फीकी चाय से बेहतर है कि आप इसका सेवन कर सकते हैं।

मेपल सिरप (Maple Syrup)

पौधों के रस से बनाया गया मेपल शुगर भी कैल्शियम, मैंगनीज, आयरन और पोटेशियम से भरपूर होता है। चीनी की तुलना में इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, ऐसे में यह भी एक बढ़िया विकल्प तो है, लेकिन इसकी मात्रा का ध्यान रखना भी काफी जरूरी है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

अयोध्या के चक्रवर्ती महाराजा का राजमहल देखा क्या…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *