Train Accident: तेज रफ्तार कार रेलवे फाटक तोड़कर चलती ट्रेन से टकराई, 1 की मौत, 1 घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 197 शब्द|📅 07 Apr 2024

डेली संवाद, अनूपपुर। Train Accident: अनूपपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अनूपपुर जिले के जैतहरी में तेज रफ्तार कार ट्रेन से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक शख्स की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस समय सयम हुआ, जब बंद फाटक को तोड़कर कार ट्रेन टकरा गई। जैतहरी थाना पुलिस के मुताबिक, बेलिया में क्रमांक MP65C3984 रेलवे फाटक तोड़ते हुए हीराकुंड एक्सप्रेस से एक कार टकरा गई।

कार ड्राइवर नरेंद्र वर्मा की मौके पर ही मौत

पुलिस के मुताबिक कार ड्राइवर नरेंद्र वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी परमेश्वर साहू घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!

हादसे के बाद ट्रेन को 7 घंटे अनूपपुर रेलवे जंक्शन पर खड़ा रखा गया। ब्रेकिंग सिस्टम पाइप फटने की वजह से तीन कोच बदलने के बाद सुबह करीब साढ़े 7 बजे ट्रेन को रवाना किया जा सका।

अयोध्या के चक्रवर्ती महाराजा का राजमहल देखा क्या…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *