Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, पहली बार 71 हजार रुपये के पार

Daily Samvad
2 Min Read
GOLD
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 222 शब्द|📅 08 Apr 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 08 अप्रैल 2024 की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़त देखने को मिली है। सोना अब 71 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!

वहीं, चांदी का भाव 81 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 71064 रुपए है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 81383 रुपये है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, शुक्रवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 69882 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (सोमवार) सुबह महंगा होकर 71064 रुपये पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा में PR पाना हुआ मुश्किल, प्रवासियों को बड़ा झटका

इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी महंगी हुई है। वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 70779 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 65095 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 53298 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 41572 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, दिया इस्तीफा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *